Monday, November 2, 2026
20.4 C
Bhopal

भोपाल में पुलिस चौकी के पीछे दो दोस्तों पर हमला

भोपाल के तलैया इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 3 बजे दो दोस्तों पर 6 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल एक युवक की हालत बेहद नाजुक है। दूसरे के चेहरे और काम में गंभीर चोट है, लेकिन खतरे से बाहर है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही है।

एसआई एस काकोड़िया ने बताया कि, परवेज उर्फ सलमान खान और आमिर पाशा नाम के दो दोस्त अशोका गार्डन में रहते हैं। दोनों देर रात करीब 3 बजे सिगरेट पीने के लिए इतवारा आए थे। यहां पुलिस चौकी के पीछे खड़े थे, तभी वहां मौजूद सोम कुचबंदिया और तिलक ने उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा। दोनों ने वैसे ही खड़े होने की बात कही, इस बात पर सोम और तिलक ने उनसे बहस शुरू की। बात हाथापाई तक पहुंच गई।

तभी आरोपियों ने दोनों युवकों पर तलवार और छुरी से हमला कर दिया। उनके अन्य साथी कुनाल और शिवा कुचबंदिया सहित अन्य ने भी दोनों युवकों पर हथियारों से हमला किया। इस हमले में परवेज और आमिर को बेहद गंभीर चोट आई हैं। आमिर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सिर, पेट और सीने सहित हाथ में गंभीर घाव हैं। उसका इलाज मालीपुरा के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

गांजा खरीदने की बात पर हुआ है विवाद

तलैया थाने के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि, पुलिस चौकी के पीछे कुचबंदिया समाज के लोग गांजा बेचने का काम करते हैं। दोनों युवक देर रात गांजा खरीदने की नीयत से पहुंचे थे। सोम कुचबंदिया ने उनसे गांजे के लिए पैसे तो लिए लेकिन गांजा नहीं दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। बाद में सोम और साथियों ने मिलकर हथियारों से लैस होकर हमला किया।

दूसरे पक्ष का एक युवक घायल

विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के तिलक के हाथ में भी धारदार हथियार से चोट होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि, इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल परवेज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

पत्नी को ले गया था प्रेमी, पति और नाबालिग बेटे ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

छतरपुर: गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध और लिव-इन रिलेशनशिप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img