Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

ग्वालियर में नाबालिग स्टूडेंट से दोस्त ने किया रेप:घूमने के बहाने रतलाम ले गया, होटल में किया गंदा काम, पीड़िता के भाई को भी पीटा, केस दर्ज

ग्वालियर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से उसके ही दोस्त द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला आरोपी दो दिन पहले उसे लिफ्ट ऑफर कर रेलवे स्टेशन ले गया। यहां से उसे घूमने जाने का लालच देकर रतलाम लेकर पहुंचा। वहां होटल में बंधक बनाकर गलत काम किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे वापस ग्वालियर लाकर घर छोड़ दिया

घटना हजीरा राठौर चौक के पास की है। जब नाबालिग के भाई ने आरोपी के घर पहुंचकर विरोध जताया तो आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद पीड़ित ने हजीरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। गुरुवार को पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला…

ग्वालियर के हजीरा निवासी 12वीं की छात्रा दो दिन पहले मां के साथ गदाईपुरा आई थी। मां को कुछ काम था तो उसकी मां वहीं रुक गई। छात्रा वापस अपने घर पैदल ही जा रही थी। राठौर चौक पर उसे पड़ोस में रहने वाला धर्मवीर पुत्र सीताराम मांझी मिला। धर्मवीर उसका दोस्त है। नाबालिग को देखते ही धर्मवीर उसके पास पहुंचा और लिफ्ट ऑफर की। साथ ही कहा कि घूमने चलते हैं, उसके बाद घर छोड़ देगा। दोस्त होने के चलते छात्रा उसके साथ चली गई। इसके बाद वह उसे रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा और बातों में उलझा कर रतलाम ले गया।

रतलाम के मनोहर होटल में किया दुष्कर्म रतलाम पहुंचने के बाद धर्मवीर ने होटल मनोहर में रूम बुक किया। होटल रूम में पहुंचते ही धर्मवीर के तेवर बदल गए और वह उससे गलत हरकत करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी और उसके साथ गलत काम किया। वारदात के बाद भी आरोपी ने उसे धमकाया। इसके बाद वह उसे लेकर ग्वालियर आया और रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़ गया।

भाई ने विरोध जताया तो आरोपी ने मारपीट की वारदात की शिकार नाबालिग जब घर पहुंची और अपने साथ घटी घटना परिजन को बताई। इसी बीच धर्मवीर उसके घर पहुंचा और जब पीड़िता के भाई ने उससे पूछताछ की तो आरोपी उससे गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। घटना की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने इस मामले में कहा-

नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

Topics

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img