Sunday, May 10, 2026
31.1 C
Bhopal

मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सीएम से मिले

दिवाली के अवसर पर मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने दिवाली से पहले 4% डीए देने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पदोन्नति सहित अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की

कर्मचारियों ने मंत्रालय की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करने मुख्यमंत्री से बैठक बुलाने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही समय नियत करने के लिए आश्वस्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि 8 साल 6 माह से प्रदेश में पदोन्नति पर रोक लगी है। अब तक 1.50 लाख से अधिक कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। कर्मचारियों को जीवनभर की सेवा का यह सिला मिल रहा है कि उन्हें कनिष्ठ पदों से रिटायर होना पड़ रहा है। इसके अलावा मंत्रालय के कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान अभी तक न मिलने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने इस पर शीघ्र समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुधीर नायक के अलावा सलाहकार आशीष सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रमुख महामंत्री सतीश शर्मा, महामंत्री मतीन खान शामिल थे।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img