Sunday, May 10, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में दीपावली की रात शिवलिंग चोरी

भोपाल की सुभाष कॉलोनी में दिवाली की रात शिवलिंग चोरी हो गया। यह घटना अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी की है। चोरी हुआ शिवलिंग एक पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित था। सुबह जब कॉलोनी के लोग पूजा करने पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ।

आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुभाष कॉलोनी में चर्च के पास की है। यहां पर दिनेश गोस्वामी नाम के एक शख्स का निवास है। हर रोज की तरह, शुक्रवार की सुबह वह शिवलिंग की पूजा करने पहुंचे। मूर्ति को गायब देख, उन्होंने कॉलोनी के अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पत्थर के नंदी जी को नहीं चुराया गया, केवल शिवलिंग गायब था। पुलिस आसपास के रहवासियों से पूछताछ कर रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय रहवासी करते थे हर रोज पूजा

पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग की पूजा रोजाना रहवासी किया करते थे। यहां कई लोग दर्शन और पूजा करने आते थे। शिवरात्रि और सावन मास में यहां भक्तों की भीड़ रहती है। लोगों का आरोप है कि सुभाष कॉलोनी में दो चर्च हैं, और इनके पास ही मंदिर भी स्थित हैं। इन्हीं धार्मिक स्थलों के पास रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है।

मामले की जांच की जा रही है

शिवलिंग चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच जारी है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img