Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल की ईदगाह मल्टी में आग

भोपाल की ईदगाह हिल्स स्थित मल्टी की पार्किंग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में दो वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने मामले में एक युवक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

शाहजहांनाबाद थाने के टीआई यूपीएस चौहान ने बताया कि बी ब्लॉक में पप्पू मोरे नाम का युवक रहता है, जो मज़दूरी का काम करता है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे उसे अपने ब्लॉक की पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक में आग लगने की सूचना मिली।

जब वह मौके पर पहुंचा, तो उसने अपनी बाइक के साथ-साथ पड़ोस में खड़ी मोपेड को जलते हुए देखा। मल्टी के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग के कारणों का खुलासा नहीं

टीआई ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फरियादी ने किसी पर शक नहीं जताया है। अनुमान है कि दिवाली के पटाखों की चिंगारी के कारण आग लगी होगी। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शराब छोड़ने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में शराब...

Topics

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img