Sunday, March 8, 2026
21.2 C
Bhopal

KV मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क शुरू होगी

भोपाल के केंद्रीय स्कूल मेट्रो स्टेशन के नीचे एक तरफ की सड़क 2 से 3 दिन में शुरू हो सकती है। वहीं, डीआरएम तिराहे का लेफ्ट टर्न भी क्लियर हो जाएगा, जिससे एम्स, साकेतनगर, अमराई, बाग सेवनिया जैसे 100 से अधिक बड़े आवासीय इलाकों के लोगों को फायदा होगा।

केंद्रीय स्कूल के नीचे का रास्ता सवा साल से बंद है। एक ही लेन से राहगीर एमपी नगर से सुभाषनगर की ओर आना-जाना कर रहे हैं। पीक आवर्स के दौरान जाम की स्थिति भी बन जाती है, लेकिन आने वाले दिनों में उन्हें जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी। मेट्रो ने दूसरी लेन की सड़क भी बना दी है।

डीआरएम तिराहे की सड़क खोली, अब टर्न खुलेगा

करीब 8 महीने से बंद डीआरएम तिराहे की सड़क अक्टूबर में ही खोली गई है। इससे होशंगाबाद रोड से एमपी नगर की ओर आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, उन इलाकों के लोग भी सुकून महसूस कर रहे हैं, जहां से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था।

मेट्रो अब डीआरएम तिराहे के लेफ्ट टर्न को खोलने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, यहीं पर मेट्रो स्टेशन बन रहा है। इस वजह से दोनों तरफ की सड़क बंद है। इनमें से एक तरफ की सड़क को एक-दो सप्ताह के अंदर खोला जा सकता है।

इन इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी

डीआरएम मेट्रो स्टेशन के नीचे एक तरफ की सड़क खुलने से एम्स, साकेतनगर, अमराई, बाग सेवनिया, पिपलिया पेंदे खां, शक्तिनगर, बीडीए, अवधपुरी, अलकापुरी, लहारपुर समेत कई इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी। अभी उन्हें वीर सावरकर ब्रिज या अवधपुरी, भेल इलाके से घूमकर जाना पड़ रहा है। रास्ता खुलने से 2 से 4 किलोमीटर का फेरा बच सकता है।

फिर आरकेएमपी और एमपी नगर के रास्ते खुलेंगे

केंद्रीय स्कूल और अलकापुरी स्टेशन के नीचे के रास्ते खोले जाने के बाद आरकेएमपी-एमपी नगर के रास्ते भी खोले जा सकते हैं। यहां भी सड़क का निर्माण चल रहा है।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img