Thursday, August 20, 2026
23.1 C
Bhopal

12 विभागों का रिव्यू करेंगे सीएम:शिकायतों में कमी लाने फिर समाधान ऑनलाइन; पूर्व में 11 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिर चुकी है गाज

प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन और जन शिकायतों की बढ़ती संख्या में कसावट लाने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस माह फिर समाधान ऑनलाइन के माध्यम से रिव्यू करेंगे। 10 माह के कार्यकाल में पहली बार सीएम यादव ने 28 अक्टूबर की हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग रिव्यू मीटिंग में 11 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया था। अब जिलों में कलेक्टर पेंडिंग समस्याओं के शीघ्र निराकरण को लेकर फिर सक्रिय हो गए हैं। इस माह 12 विभागों की समस्याओं पर समाधान ऑनलाइन में चर्चा की जाएगी।

नवंबर माह में समाधान ऑनलाइन

राज्य शासन द्वारा नवंबर माह में समाधान ऑनलाइन के लिए विभागों के नाम तय कर दिए हैं। इस कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, राजस्व, सामाजिक न्याय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, तकनीकी शिक्षा, श्रम, जनजातीय विकास, पंचायत एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित शिकायतों का चयन किया जाना है। जिस दिन मीटिंग होगी उसी दिन इन विभागों की रेंडम शिकायतें सिलेक्ट कर निराकरण की कार्यवाही की जाएगी।

सीएम ने सस्पेंड किए थे 11 अधिकारी-कर्मचारी

सीएम हेल्पलाइन में 7.39 लाख से अधिक मामले पेंडिंग होने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने 28 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन में इस पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से सीधा संवाद किया था। इस दौरान 12 जिलों की जन समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं होने पर सीएम यादव ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img