Thursday, August 20, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, मौत

कोहेफिजा थाना इलाके स्थित लाल घाटी में शनिवार को सिलेंडर से भरे ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति पूजा के लिए गोबर लेने घर से निकला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नंद किशोर वर्मा (52) बीडीए कॉलोनी कोहेफिजा में रहते थे, वह इब्राहिमपुरा की एक दुकान में टेलरिंग का काम करते थे। गोवर्धन पूजा के लिए गोबर लेने गुफा मंदिर के पास लाल घाटी शनिवार दोपहर निकले थे। गुफा मंदिर रोड पर उन्हें सिलेंडर से भरे एक ट्रक ने चपेट में ले लिया, हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक मौके से फरार

घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर भाग निकला, लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पीएम के लिए मर्चुरी रवाना किया। पुलिस का कहना है कि सिलेंडर भरा ट्रक एक गैस एजेंसी का है, जल्द आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img