Saturday, October 31, 2026
25.3 C
Bhopal

एक्टिवा सवार युवकों ने बीच सड़क पुलिस का बैरिकेड खींचा:पीछे आ रहे लोग टकराने से बचे

भोपाल में वीआईपी रोड पर हुड़दंग का वीडियो सामने आया है। चलती एक्टिवा पर तीन युवकों ने रोड पर रखे ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड को खींचा और आगे जाकर इसे छोड़ दिया। बैरिकेड में व्हील लगे हुए थे। इस वजह से यहरोड पर बढ़ता रहा, पीछे चली आ रही गाड़ियां इससे टकराने से किसी तरह बचीं।

वीडियो में युवक मोती मस्जिद से कमला पार्क की ओर जाते नजर आ रहे हैं। रेत घाट चौकी के सामने मेन रोड पर युवक बैरिकेड को छोड़ देते हैं। वीडियो कब का है, पुलिस इसका पता लगा रही है। युवकों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात (उत्तर जोन) बसंत कुमार कौल ने कहा

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रहे हैं। गाड़ी का नंबर पता चलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

10 लाख के अवैध पटाखे जब्त, दो पर केस दर्ज

उज्जैन: त्योहारों से ठीक पहले पुलिस ने शास्त्री नगर...

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...

Topics

10 लाख के अवैध पटाखे जब्त, दो पर केस दर्ज

उज्जैन: त्योहारों से ठीक पहले पुलिस ने शास्त्री नगर...

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img