Monday, May 11, 2026
32.1 C
Bhopal

सोने की चेन चुराने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा

इंदौर में सोने-चांदी की दुकान से सोने की चेन चुराने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से चोरी की चेन भी बरामद हुई है। महिला सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस थाना तिलक नगर ने ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पकड़ा है।

27 अक्टूबर को फरियादी अमन सोनी निवासी श्रीमंगल नगर तिलक नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसकी ट्रेजर ज्वेलर्स के नाम से 13-14 कम्युनिटी हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तिलक नगर में सोने चांदी की दुकान है। दुकान पर पिता शरद कुमार सोनी थे। शाम लगभग 3.45 बजे दुकान पर एक अज्ञात महिला एक लड़के के साथ आई और ख़रीददारी के लिए सामान देखनी लगी।

लगभग 15 मिनट दुकान पर रुकी लेकिन बिना सामान लिए दुकान से चली गई। शाम का लगभग 7 बजे फरियादी ने हिसाब देखा तो सोने की एक चेन बजनी 9.36 ग्राम की कम दिखाई दी। इस पर दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे तो जो अज्ञात महिला एक अज्ञात लड़के के साथ आई थी वो पिता शरद सोनी का ध्यान भटकने पर एक सोने की चेन चुराते हुए नजर आई।

थाना प्रभारी मनीष लोधा के निर्देशन में पुलिस थाना तिलक नगर की टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर अज्ञात महिला की पहचान सुनिता चौहान निवासी स्कीम नं. 78 विजय नगर के रूप में की गई। पूछताछ करने पर सोने की चुराई गई चेन कीमती करीब 70,000 रुपए बरामद की गई।

Hot this week

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img