Friday, October 30, 2026
18.9 C
Bhopal

इंदौर में 11वीं की छात्रा से रेप

इंदौर के तेजाजी नगर में 11वीं नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा के यहां काम पर आता था। इसी दौरान उससे पहचान हुई। इसके बाद उसने बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पेंटर के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है।

तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिक की शिकायत पर योगेश भावोर निवासी मूसाखेडी पर रेप का केस दर्ज किया गया है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि, आरोपी उसके यहां पुताई का काम करने आता था। इसलिए 2021 से उसे पहचानती है। मई में योगेश ने छात्रा से बात की थी। योगेश इसके बाद मोबाइल पर उससे बातें करने लगा।

एक दिन योगेश ने छात्रा से कहा कि, वह उसे पंसद करता है। शादी करना चाहता है। 2021 में ही योगेश स्कूल से छात्रा को अपने साथ लेकर गया। उसके साथ शादी की बात कर घर पर रेप किया। इसके बाद योगेश उसके साथ सबंध बनाते रहा। 16 अक्टूबर को भी योगेश ने अपने घर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

जब छात्रा ने योगेश से कहा कि शादी कर लें। तब उसने इनकार कर दिया। कहा कि, अगर यह बात किसी को बताई तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद वह मिलने के लिए बार-बार कॉल करता तो छात्रा इनकार करने लगी। उसने बदनामी को लेकर धमकी दी तो छात्रा ने अपने दादा को शनिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद छात्रा का मेडिकल करवाने के बाद योगेश पर कारवाई की गई।

Hot this week

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...

Topics

गोविंदपुरा इलाके में छात्र का मोबाइल झपटा

भोपाल: गोविंदपुरा इलाके में गुरुवार रात कांग्रेस नेता हेमंत...

भोपाल: स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों की मेस-कैंटीन की होगी जांच, दो फूड इंस्पेक्टर टीमें गठित

भोपाल: राजधानी भोपाल के स्कूलों, कॉलेजों और हॉस्टलों में संचालित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img