Sunday, August 23, 2026
27.1 C
Bhopal

देशी कट्‌टा और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सागर की आगासौद थाना पुलिस ने मंडी बामौरा में खाचरोद रोड पर कार्रवाई करते हुए देसी कट्‌टा, जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने ले जाकर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडी बामौरा-खाचरोद रोड पर दो युवक काले रंग की बाइक लेकर बरूअल की ओर जा रहे है। उनके पास देसी कट्‌टा भी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई।पुलिस ने खाचरोद रोड पर संदेहियों की सर्चिंग की। इस दौरान काले कलर की बाइक पर साहू मैरिज गार्ड के सामने दो युवक खड़े नजर आए। जैसे ही पुलिस उन्हें पकड़ने आगे बड़ी तो आरोपी बाइक लेकर भागे।

पुलिस ने उनका पिछाकर घेराबंदी की और आरोपियों को धरदबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सुनील पिता प्रकाश अहिरवार (25) और राहुल पिता रामशंकर विश्वकर्मा (21) दोनों निवासी साहोद्रा राय वार्ड खुरई होना बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी सुनील अहिरवार के पास से 315 बोर का देसी कट्टा और राहुल विश्वकर्मा की जेब से एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई कर हथियार और बाइक जब्त की।

प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच चल रही

आगासौद थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि देसी कट्‌टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों से देसी कट्‌टा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कट्‌टा कहां से खरीदा और हथियार लेकर क्यों घूम रहे थे, इसकी पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई टीम में चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय, प्रआर सुशील सिंह चौहान, महेश साहू, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह राजावत, जितेंद्र सिंह गुर्जर, सैनिक कैलाश दुबे आदि शामिल थे।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img