Thursday, October 29, 2026
22.1 C
Bhopal

उज्जैन में घर के बाहर बुलाकर युवक को चाकू मारे

उज्जैन के नीलगंगा क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उस पर चाक़ू से कई वार किए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें युवक को उसके घर के सामने ही आरोपी चाक़ू मारते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र की है। सोमवार तड़के पीड़ित युवक मोहित अपने घर पर था। इस दौरान तीन युवक दीपक कहार, गोलू माली और अमन ठाकुर बाइक पर मोहित के घर आए। उसमे से एक ने मोहित को बात करने के लिए बुलाया। दोनों बात कर ही रहे थे कि एक अन्य युवक ने पीछे से मोहित पर चाक़ू से ताड़बतोड़ कई वार कर दिए।

मोहित की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां उसे बचाने पहुंची। इस दौरान तीनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल मोहित का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर तीनों युवक की तलाश की जा रही है। मोहित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img