Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर में सेल्फी ले रहे छात्र को मारा चाकू

इंदौर के गांधीनगर में खेत में सेल्फी ले रहे 11वीं के छात्र पर बदमाश ने चाकू से हमला कर फरार हो गया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र के दोस्त पीयूष दायमा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया और हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीयूष ने बताया कि, 4 नवबंर के शाम में मैं अपने दोस्त विशाल परमार के साथ घूमने गया था। हम ग्राम जम्बूडी हप्सी, गांधी नगर में खेत के पास रूककर सेल्फी ले रहे थे। तभी एक व्यक्ति नशे में हमारे पास पहुंचा और कहने लगा कि फोटो कैसे ले रहे हो। इस पर दोस्त विशाल ने कहा- तुमसे क्या मतलब। इसके बाद आरोपी ने अपशब्द कहे और चाकू निकालकर विशाल की कमर में मार दिया।

जब मैं आरोपी का हाथ पकड़ने गया तो मुझे भी थप्पड़ मारे। विशाल इस दौरान जमीन पर गिर गया। आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गया। फिर मैं विशाल को लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां बयान के बाद रात में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img