Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

ISIS समर्थित कैदी के सिर पर हथकड़ी मारी

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी ने ISIS समर्थित कैदी के सिर में हथकड़ी मारकर हमला कर दिया। घटना मंगलवार सुबह 7.30 बजे की है। मामले में गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

कैदी राजेश पहले भी जेल के अंदर इस तरह की वारदातें कर चुका है। कैदी शाहिद पर उसने हमला किया। ISIS से संबंध होने के आरोप में शाहिद को NIA ने जून 2023 में जबलपुर से गिरफ्तार किया था।

दोनों कैदी जेल के मेंटल वॉर्ड में बंद थे पुलिस के मुताबिक, राजेश और शाहिद जेल के मेंटल वॉर्ड में बंद थे। यहां उन्हें जंजीर से बांधकर रखा जाता है। हमले में शाहिद के सिर में गंभीर चोट नहीं आई है। जेल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। शाहिद को हॉक-फोर्स और बगैर सुरक्षा व्यवस्था के इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह ने बताया…

दोनों कैदी मानसिक रोगी बताए गए हैं। सुबह राजेश ने मौका देखकर हथकड़ी से शाहिद के सिर पर वार किया। हालांकि, इस घटना में शाहिद को गंभीर चोट नहीं आई।

थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने कहा…

सुबह 7.30 बजे की घटना है। राजेश 302 में जेल में सजा काट रहा है। उसने सुबह नहाते जाते समय शाहिद को चोट पहुंचाई। मारपीट का मामला कायम कर लिया गया है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img