Wednesday, October 28, 2026
22.4 C
Bhopal

मैहर को डेवलप करेगा MP टूरिज्म बोर्ड

एमपी टूरिज्म बोर्ड उज्जैन के बाद मैहर को भी डेवलप करेगा। धार्मिक स्थल मां शारदा मंदिर के आसपास टूरिज्म सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। इसे लेकर बोर्ड ध्यान दें। यह बात पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहीं।

मंगलवार को एमपी टूरिज्म बोर्ड की मीटिंग हुई। राज्य मंत्री लोधी ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वायु सेवा का संचालन हो रहा है। इसलिए इसके संचालन का विशेष ध्यान दिया जाए। उड़ाने समय पर और नियमित संचालित हो।

राज्य मंत्री लोधी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन बोर्ड के बजट और कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। लोधी ने महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना, संकल्प सुरक्षित पर्यटन, लैंड बैंक, निजी होटलों का निर्माण एवं संचालन, मार्ग सुविधा केंद्र, फिल्म पर्यटन नीति, प्रचार-प्रसार आदि की समीक्षा की। मीटिंग में प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

युवाओं को रोजगार भी मिलें राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं में प्रशिक्षण के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलें। इसका विशेष ध्यान दिया जाए। रोजगार के विभिन्न विकल्पों और योजनाओं पर भी कार्य करें। वहीं, आम लोगों और पर्यटकों से जुड़े प्रोजेक्ट्स को धरातल पर वास्तविक रूप से लागू करें। वे भी प्रदेश में दौरा कर पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

स्वदेश दर्शन, प्रसाद योजना को पूरा करें

राज्य मंत्री लोधी ने स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वीरांगना रानी अवंतीबाई के जीवन चरित्र, योगदान और घटनाओं पर आधारित संग्रहालय निर्माण की योजना पर कार्य करें। सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करें। शिकायत का मौका न दें।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img