Wednesday, October 28, 2026
22.4 C
Bhopal

भोपाल के 30 इलाकों में असर; लहारपुर-बाग मुगालिया में भी सप्लाई नहीं

भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में बुधवार को 1 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते बिजली सप्लाई बाधित होगी।

जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी, उनमें विनीतकुंज, बरखेड़ीकलां, दानिशकुंज, लहारपुर, बाग मुगालिया समेत कई बड़े रहवासी इलाके शामिल हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लहारपुर, बागमुगालिया, आम्रपाली मार्केट एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक न्यू मिनाल एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बरखेड़ीकलां, कृषि संस्थान एवं आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रियदर्शिनी, आम्र ईडन गार्डन, शिवालय, गिरधर परिसर, आम्र वैली, विधान एलिना, मंगेश हाइट्स, विनीत कुंज बी सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी, कस्टम कॉलोनी, दानिशकुंज-2, 3, 4 और 5, विराशा हाइट्स, जेके टाउन, सिद्धि-समृद्धि हाइट्स, जैन मंदिर एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक सागर रॉयल, चिनार फॉरच्यून, नंदन पैलेस एवं आसपास के इलाके।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img