Monday, November 16, 2026
17.1 C
Bhopal

रीवा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:शिकायत लेकर पहुंची महिला थाने ; पीड़िता बोली- इंदौर में सिंदूर डालकर शादी रचाई

रीवा में एक युवक ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत लेकर युवती महिला थाने पहुंची। युवती ने पूरे मामले में विकास मिश्रा नाम के युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला थाना प्रभारी के मुताबिक जल्द मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पूरा मामला जवा थाना क्षेत्र का है।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि युवती अपनी बहन के घर आती-जाती थी। इसी दौरान वो युवक के संपर्क में आई। दोनों एक-दूसरे को पिछले 5 सालों से जानते थे। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि उसने मुझसे कहा कि मेरा जन्मदिन है। जन्मदिन मनाने के लिए तुम इंदौर चलो। मुझे साथ में इंदौर ले गया, जहां मेरी सिंदूर से मांग भर दी। उसने मुझसे कहा कि आज से हम दोनों पति-पत्नी हैं। हम हमेशा साथ रहेंगे। जिसके बाद लगातार मेरे साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब शादी करने से मुकर रहा है। एक बार मेरा गर्भपात भी करवा चुका है। जिसके लिए उसने कुछ टैबलेट लाकर दी थी। मैं चाहती हूं कि अब वो मुझसे शादी करे। उसने मुझसे शादी का वादा किया था। मैं उसके लिए घर-परिवार सब कुछ छोड़ कर गई थी। मैं इतने अधिक समय तक उसके साथ रह चुकी हूं कि मेरे घर वालों के साथ भी अनबन हो चुकी है।इसलिए पुलिस उसी युवक के साथ मेरी शादी करवा दे। पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा का कहना है कि युवती महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत लेकर आई थी। उसकी शिकायत को ध्यान से सुना गया है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द मामला दर्ज किया जाएगा।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img