Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर में यूपी पुलिस की कार ट्रक से टकराई:एसआई सहित 2 सिपाही घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

विजयनगर इलाके में अल सुबह तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जा घुसी। बताया गया है कि ट्रक चौराहे से क्रॉस हो रहा था। तभी वहां से कार भी तेज रफ्तार निकल रही थी। कार में उतर प्रदेश पुलिस के एसआई और दो सिपाही बैठे थे। सभी को मामूली चोट आई, जिन्हें निजी अस्पताल भेजा गया हैं।पुलिस ने बताया कि घटना विजय नगर चौराहे की है। यहां पर रविवार करीब साढ़े चार बजे के लगभग सड़क हादसा हो गया। जिसमें उत्तर प्रदेश पासिंग कार नंबर UP 92 AP 8722 तेज रफ़्तार से एबी रोड की तरफ आते हुए चौराहा पार कर रहे ट्रक नंबर MP 09 HG 8283 में आगे की तरफ से जा घुसी।

जिससे कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, आसपास मौजूद लोगों ने कार में बैठे एक एसआई और दो कांस्टेबल को बाहर निकाला, उनकी कार में नमकीन के पैकेट रखे हुए थे। पुलिस की गाड़ी से तीनों को अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एसआई कार में अपनी पिस्टल ढूंढ रहे थे। जो बाद में उन्हें कार की सीट पर मिल गई, पुलिस ने ट्रक और कार जब्त की हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img