Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के 37 थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू:पहली शिकायत रिटायर्ड अधिकारी ने की; स्नैपडील का कर्मचारी बन लिंक दिया, ₹1.5 लाख निकाले

भोपाल के सभी 37 नगरीय थानों में रविवार, 1 दिसंबर को साइबर हेल्प डेस्क की शुरुआत हुई। हबीबगंज थाने में हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के रिटायर्ड असिस्टेंट डायरेक्ट की ने नई व्यवस्था में पहली शिकायत दर्ज कराई।

रिटायर्ड अधिकारी जय गोविंद (65) हबीबगंज की लाला लाजपतराय सोसाइटी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि स्नैपडील से 250 रुपए का एक प्रोडक्ट ऑर्डर किया था। तय समय में डिलीवरी नहीं होने पर गूगल से स्नैपडील का नंबर सर्च किया।

इस नंबर पर कॉल किया, तो सामने वाले ने खुद को स्नैपडील कॉल सेंटर का कर्मचारी बताया। बोला कि आपने जो ऑर्डर दिया था, उसका अमाउंट ऑनलाइन जमा करना था। रुपए हमारी कंपनी के पास नहीं पहुंचे हैं।

रिटायर्ड अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने उसे बताया कि रुपए ट्रांसफर कर चुका हूं। इस पर उसने मदद के नाम पर एक वेब लिंक सेंड किया। बताया कि इसे ओपन कीजिए, जैसा बताया जा रहा है, वैसा करें।

3 बार में खाते से निकाली रकम

रिटायर्ड अधिकारी के लिंक ओपन करने और इसके इंस्ट्रक्शन फॉलो करने पर उनके अकाउंट से 3 बार में 1.50 लाख रुपए कट गए। उन्होंने आरोपी के नंबर पर दोबारा कॉल किया, तो कॉल लगा ही नहीं। मालूम हुआ कि आरोपी स्नैपडील का कर्मचारी नहीं है। उन्होंने ऑर्डर 15 सितंबर को किया था। 19 सितंबर को उनके साथ ठगी की वारदात हुई थी।

400 पुलिकसर्मियों पर साइबर हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने हबीबगंज थाने में साइबर हेल्प डेस्क का इनॉग्रेशन किया। हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी 400 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे। इन सभी पुलिसकर्मियों 6 दिन की ट्रेनिंग दी गई।

₹5 लाख रुपए तक के फ्रॉड की शिकायत कर सकेंगे भोपाल में साइबर क्राइम बढ़े हैं, इस वजह से इनकी शिकायतें भी पेंडिंग हैं। इसी वजह से साइबर हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। पीड़ित 5 लाख रुपए तक के फ्रॉड की शिकायत कर सकेंगे। जल्द शिकायत होने से पीड़ित का पैसा साइबर पुलिस फौरन एक्शन में आकर होल्ड करा लेगी। इससे रिफंड होने की संभावना बढ़ जाती है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img