Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, चालक की मौत

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में सांची दुग्ध संघ के पास शनिवार सुबह 11:30 बजे एक ऑटो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि यह हादसा रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रदीप लोधी (30) पिता रामलाल लोधी, बागमुगालिया का रहने वाला था। वह अपना लोडिंग ऑटो चलाता था। शनिवार सुबह सांची दुग्ध संघ के गेट नंबर पांच के पास से गुजरते समय यह हादसा हुआ।

मृतक के मामा सुरेश ने बताया कि सामने तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आता हुआ बाइक सवार दिखाई दिया। बाइक चालक बेहद करीब आ चुका था। उसे बचाने के प्रयास में प्रदीप का ऑटो अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में प्रदीप को गंभीर चोटें आईं।

जेपी अस्पताल में उपचार करने से इनकार किया

मृतक के मामा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायल प्रदीप को जेपी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया और उसकी गंभीर हालत का हवाला देते हुए हमीदिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस दौरान काफी खून बह चुका था।

हालांकि उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।

तीन साल पहले हुई थी शादी

तीन साल पहले हुई थी शादीप्रदीप की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसने लव मैरिज की थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। प्रदीप अपने फाइनेंस किए गए लोडिंग ऑटो से कमाई करता था, जिससे वह किश्तें चुकाने के साथ परिवार का खर्च भी चलाता था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img