Thursday, September 3, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में तीन रेपिस्ट को उम्रकैद

भोपाल में 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो शूट करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश बैरसिया, जिला भोपाल ने तीन दोषियों को गुरुवार को अर्थदंड और उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी संकेत उर्फ शैतान सिंह लोधी, दीपक लोधी और लीलाकिशन लोधी को धारा 376 (घ) (क)भादवि में आजीवन कारावास और 5-5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। केस में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक, बैरसिया आशीष तिवारी द्वारा पैरवी की गई।

जानकारी के मुताबिक, रायसेन जिला निवासी 15 साल की पीड़िता अपनी बड़ी बहन के घर गुनगा थाना क्षेत्र में आई थी। 12 सितंबर 2021 में उसकी बहन की तबीयत खराब हो गई थी। जीजा बहन को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें एडमिट कर लिया गया। घर में पीड़िता और उसकी नौ साल की भांजी अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर बहन के ससुराल के पड़ोस में रहने वाले संकेत उर्फ शैतान सिंह लोधी, दीपक लोधी और लीलाकिशन लोधी आए।

गेट बजाने पर किशोरी ने गेट खोल दिया। तीनों जबरन घर में घुसे और एक कमरे में बारी-बारी से पीड़िता से ज्यादती की। इस दौरान लीलाकिशन ने उसका वीडियो भी मोबाइल से शूट किया था। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना रायसेन में की थी, वहां पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी को भोपाल पुलिस को सौंप दिया था।

Hot this week

बहन से झगड़े के बाद 9वीं के छात्र ने दी जान

​भोपाल: टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी...

गला रेतकर युवक की हत्या, पत्नी फरार

​रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव...

लोन के नाम पर महिलाओं से 24 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र में गरीब महिलाओं को...

भोपाल में स्मार्ट पार्किंग: अब फास्टैग और यूपीआई से होगा भुगतान, कैशलेस हुई व्यवस्था

​भोपाल शहर की मल्टी-लेवल पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह...

Topics

बहन से झगड़े के बाद 9वीं के छात्र ने दी जान

​भोपाल: टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी...

गला रेतकर युवक की हत्या, पत्नी फरार

​रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव...

लोन के नाम पर महिलाओं से 24 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र में गरीब महिलाओं को...

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img