Thursday, September 3, 2026
25.1 C
Bhopal

ट्रेन के कोच के नीचे छिपकर 250km आया युवक

जबलपुर में एक युवक ट्रेन के पहिए के बीच सफर करते पकड़ाया। उसने इटारसी से जबलपुर तक 250 किमी की दूरी ऐसे ही तय की। दानापुर एक्सप्रेस जब आउटर पर पहुंची तो रेलवे कर्मचारियों को जांच के दौरान वह एस-4 कोच के नीचे छिपा मिला। पूछताछ में उसने कहा कि मेरे पास टिकट के पैसे नहीं थे।

घटना गुरुवार शाम की है। जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर कोच के नीचे लेटे एक युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वायरलेस के जरिए लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रॉली में छिपे उस व्यक्ति को बाहर निकाला।

कौन है ये युवक, पता नहीं कैरिज एंड वैगन विभाग (एसीएंडडब्ल्यू) के कर्मचारियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि युवक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंपी गई है।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img