Friday, October 23, 2026
20.1 C
Bhopal

झाड़-फूंक की आड़ में दुष्कर्म करने वाले बाबा पर FIR

सागर में झाड़-फूंक की आड़ में महिला से दुष्कर्म करने वाले बाबा के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए बाबा ओंकार मिश्रा नागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर को 34 वर्षीय महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। बताया था कि बांदरी क्षेत्र में रामसखा आश्रम के बाबा ओंकार मिश्रा (नाथेश्वर धाम सरकार) दो साल पहले मिले थे। मैं अपने पति के साथ गयाजी जा रही थी। तभी बस में बाबा मिला। उसने पति के साथ जान-पहचान बनाई। बाबा ने पितरों के तर्पण के लिए पति को भागवत कथा कराने का संकल्प दिला दिया। इसके बाद पिछले साल पितृपक्ष में मूल पाठ कराया। बाबा घर पर 8 दिन तक रुका।

इसी दौरान बाबा ने मोबाइल से पीड़िता के साथ कुछ फोटो भी क्लिक कर लिए, फिर आए दिन कॉल कर पति और पीड़िता से आश्रम आकर दरबार में पर्चा बनवाने व समस्या का समाधान कराने को बुलाने लगा। जिस पर पीड़िता दिसंबर 2023 को पति के साथ बाबा के आश्रम पर गई। जहां बाबा ने पर्चा बनाया और अक्सर बीमार रहने से छुटकारा दिलाने के लिए आश्रम में ही लालमिर्ची का तांत्रिक हवन-पूजन व उतारा कराने का बोला। भरोसे में आकर वह पूजन कराने के लिए राजी हो गए। इसके बाद पीड़िता को बाबा आश्रम के कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर बाबा ने आग में कुछ डाला और धुआं उठा। पीड़िता बेहोश हो गई।

होश आया तो उसे शक हुआ कि उसके साथ गलत काम हुआ है। बाबा से बोला तो वह तांत्रिक क्रिया करने की धमकी देने लगा। इसके बाद से बाबा लगातार परेशान करने लगा। शिकायत पर एसपी ने बांदरी थाना पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। बांदरी पुलिस ने प्रकरण में जांच करते हुए बाबा ओंकार मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि महिला की शिकायत पर बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

Topics

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img