Friday, October 23, 2026
20.1 C
Bhopal

मंगेतर से बात करने पर दोस्त को लगाई आग:भोपाल रेफर

बैतूल में गुरुवार को एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। आरोपी ने अपने ही दोस्त पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। घटना के पीछे मंगेतर से फोन पर बात करने की वजह सामने आई है। घायल युवक को पाढर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

घटना गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना इलाके के कोराबन की है। जहां युवक शिवम यादव पर उसी के दोस्त सतीश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी सतीश और उसके पिता नंदू को गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने युवक को घर बुलाकर आग लगाई

आरोपी सतीश यादव बुधवार की शाम पीड़ित शिवम के भाई दीपक की दुकान पर गया था। सतीश ने उससे कहा कि वह अपने भाई शिवम को लेकर आए और अपनी बाइक ले जाए। आज सुबह आरोपी दीपक फिर से घर आया और उसे अपने घर बुलवाया। इस पर जब दीपक अपने भाई शिवम को लेकर सतीश के घर पहुंचा। सतीश ने घर के अंदर से बाल्टी में पेट्रोल भरकर लाया और शिवम पर उड़ेल आग लगा दी। इसमें शिवम गंभीर रुप से झुलस गया। जिसे भोपाल भेज दिया गया है।

दोनों अच्छे दोस्त है

जांच अधिकारी दिनेश कुमरे ने बताया कि झुलसा युवक शिवम और आरोपी सतीश अच्छे दोस्त है। आरोपी का एक महीने पहले ही कहीं शादी का रिश्ता हुआ था। जिससे उसका दोस्त शिवम फोन पर बात कर रहा था। यह बात जब सतीश और उसके परिजनों को पता चली तो वे नाराज हो गए। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।

Hot this week

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

Topics

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img