Thursday, September 3, 2026
22.1 C
Bhopal

पड़ोसी ने बाथरूम में नहाते समय की अश्लील हरकतें

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की छत से उसकी बाथरूम दिखती है और वह आए दिन वहां से अश्लील हरकतें कर रहा था।

गुरुवार को भी आरोपी ने अश्लील इशारे किए, जिस पर पीड़िता ने अपने पति को यह बात बताई और पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि 30 साल की महिला की शिकायत पर पड़ोसी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी और जब वह बाथरूम में नहाने गई, तो आरोपी की छत उसके बाथरूम के पास है। नहाने के दौरान आरोपी ने ताक-झांक करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता की नजर पड़ी, तो वह तुरंत कपड़े पहनकर बाहर निकलने लगी। इस दौरान आरोपी अश्लील इशारे करने लगा।

दो बार पहले भी की थीं हरकतें

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुरेंद्र सिंह पहले भी दो बार ऐसी हरकतें कर चुका था, लेकिन बदनामी के डर से उसने किसी से कुछ नहीं कहा। गुरुवार को जब आरोपी ने फिर से ज्यादा हरकतें की,, तो उसने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को बताया और इसके बाद केस दर्ज कराया।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img