Thursday, October 22, 2026
22.4 C
Bhopal

इंदौर के एमआईजी में चाकू से हमला

गुरूवार रात एमआईजी में दो बदमाशों ने एक आप्टीकल दुकान के मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले दुकान मालिक पर चाकू से वार किया और फिर बचाव करने आए उनके बेटे पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घायल दुकान मालिक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

एमआईजी पुलिस ने प्रदीप बौरासी की शिकायत पर आरोपियों संदीप कौशल और रवि पंडित उर्फ चिकन के खिलाफ चाकू बाजी के आरोप में कार्रवाई की है। प्रदीप बौरासी ने बताया कि वह लक्ष्मी आप्टीकल नाम से दुकान चलाते हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और गलियों में सभी से विवाद कर रहे थे। जब वे प्रदीप के घर के पास पहुंचे और अपशब्द कहने लगे, तो प्रदीप बाहर आकर उन्हें टोका। इस पर संदीप ने जेब से चाकू निकाला और प्रदीप के पैर पर दो वार किए।

हमले में प्रदीप गिर गए, तभी रवि ने उसे मारा-पीटा। घरवालों के दौड़ने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन संदीप ने चाकू से जयेश पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद जयेश ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में डायल 100 को सूचना दी गई और प्रदीप को सीएचएल अस्पताल ले जाया गया।

इंजीनियरिंग छात्र का अपहरण

विजय नगर में एक इंजीनियरिंग छात्र के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर ले जाने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। शशांक मीणा, जो वैष्णव कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, ने शिकायत की कि वह अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ घर जा रहा था।

इस दौरान लवकुश चौराहे पर आरोपियों ने उन्हें रोका और बाइक पर बैठाकर हेस्टनी कैफे के पास खाली प्लॉट पर ले गए, जहां पुराने विवाद को लेकर उन्होंने शंशाक से मारपीट की। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो परिणाम ठीक नहीं होंगे। बाद में शशांक ने परिवार को सूचना दी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

Topics

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img