Thursday, October 22, 2026
22.4 C
Bhopal

चाकू से 18 वार किए, फिर गला रेत

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर सरे बाजार एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावर ने उस पर चाकू से 18 वार किए। फिर गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विनोद राठौर के रूप में हुई है।

वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर जा रहे विनोद को पीछे से आए बदमाश ने धक्का दिया। विनोद सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। विनोद तड़पने लगा। इसके बाद बदमाश ने चाकू से उसका गला रेत दिया।

एसीपी सोनू डाबर ने बताया कि हत्याकांड को डमरू वाले उस्ताद चौराहे के पास अंजाम दिया गया। हमलावर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हम जल्द उसे पकड़ लेंगे।

वेटर का काम करता था विनोद विनोद राठौर रेलवे स्टेशन के पास गुरुकृपा होटल पर वेटर का काम करता था। वह गणेश नगर में रहता था। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका विवाद हुआ था। हत्याकांड में प्रमोद साईं यादव का नाम सामने आया है। वह कुलकर्णी भटठा इलाके का रहने वाला है

घर से 500 मीटर दूरी पर मर्डर विनोद के चचेरे भाई निर्भय ने बताया- विनोद के पिता शिव नारायण की पहले ही मौत हो गई है। मां प्रभा रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करती हैं। विनोद इकलौता बेटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। आरोपी ने घर से 500 मीटर दूरी पर मर्डर किया

Hot this week

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

Topics

भोपाल में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल

​भोपाल: शहर के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस...

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img