Wednesday, September 2, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने सरेराह महिला पर पेशाब फेंका

भोपाल के जहांगीराबाद बाजार में युवक ने महिला पर पेशाब फेंक दिया। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त था। घटना बुधवार की है, जबकि आरोपी को पीटते हुए वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।

टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि 26 वर्षीय महिला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। रिश्तेदार महिलाओं के साथ बुधवार को चाट खाने जहांगीराबाद बाजार में आई थी। यहां निसार अली नाम के मानसिक विक्षिप्त युवक ने महिला पर पेशाब फेंक दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में आरोपी पर कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। निसार भी जहांगीराबाद में ही रहता है।

जमकर की गई पिटाई

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी का नाम निसार अली उर्फ अनवर हुसैन है। वह स्वयं को एडवोकेट बताता था, बुधवार को पेशाब को पॉलीथिन में भरने के बाद उसने महिला पर फेंक दिया था।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img