Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के अक्षत गुप्ता ने सीए फाइनल परीक्षा पास की

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने शुक्रवार को CA फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें भोपाल के कई स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। राजधानी के अक्षत गुप्ता ने 600 में से 333 अंक प्राप्त कर सीए की परीक्षा पास की। उनके अलावा शरण्या अय्यर ने 332 अंक प्राप्त किए।

अक्षत गुप्ता ने बताया कि बचपन में उनकी पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा रुचि डांस और खेलों में थी। खुद को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ साबित करने के लिए उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का फैसला किया। इस दौरान वे 18 घंटे तक पढ़ाई करते थे। अक्षत ने यह भी बताया कि ICAI भोपाल द्वारा उन्हें “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” और “बेस्ट पेपर प्रेजेंटर” के अवॉर्ड दिए जा चुके हैं।

भोपाल से इन छात्रों ने भी सीए फाइनल परीक्षा पास की

भोपाल से सीए फाइनल की परीक्षा पास करने वाले सभी स्टूडेंट्स की सूची ICAI कुछ दिनों में जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक इन स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है…

हर्षिता पारवानी

अक्षत गुप्ता

शरण्या अय्यर

सौम्या मोटवानी

संजना ठाकुर

अनिष्का अग्रवाल

अमूल्य

आरती लिखितकर

प्रियंका यादव

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img