Thursday, October 22, 2026
30.4 C
Bhopal

बीजेपी ने ठाकरे, पटवा, कांग्रेस ने मनमोहन को दी श्रद्धांजलि

बीजेपी नेताओं ने शनिवार को पार्टी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर मनाई। इस दौरान उन्हें स्मरण कर पार्टी को खड़ा करने के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान का जिक्र कर उनके बताए रास्तों पर चलने की बात कही।

वहीं कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मनमोहन का आज अंतिम संस्कार किया गया है।

बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पारासर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद सभी नेताओं ने बीजेपी दफ्तर पहुंचकर ठाकरे तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी को अपनी मेहनत से सींचने वाले पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि भी आज है। सीएम यादव, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पटवा की तस्वीर पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में वे सभी सुरेंद्र पटवा के निवास पहुंचे जहां सुंदरलाल पटवा को स्मरण किया और सुंदरलाल पटवा की पत्नी फूल कुंवर पटवा से मुलाकात की।

कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन को याद किया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार की रात हो गया था और उनका आज अंतिम संस्कार किया गया है। प्रदेश में मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित है।

इस बीच कांग्रेस जनों ने मनमोहन सिंह के कामों को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेसजनों ने आर्थिक उदारीकरण के लिए उनके द्वारा किए गए सुधारों को याद किया।

Hot this week

शिवपुरी: प्रोफेसर कॉलोनी में हंगामा, ग्वालियर से आई महिला ने पति पर लगाए आरोप

शिवपुरी: शहर के शासकीय पीजी कॉलेज के पीछे प्रोफेसर...

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img