Wednesday, September 2, 2026
22.1 C
Bhopal

ड्रिंक एंड ड्राइव पर इंदौर पुलिस जब्त करेगी गाड़ी

न्यू ईयर को लेकर इंदौर पुलिस ने प्लानिंग की है। ड्रिंक एंड ड्राइव केस में पुलिस गाड़ी जब्त कर सकती है। लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इसे लेकर बैठक की।

उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा और शांति रहे, इस पर बात की है। ऐसे मौकों पर खासतौर पर आपराधिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, इन पर भी प्रभावी कार्रवाई के लिए बैठक में रणनीति तय की है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि पिछले साल के जो अनुभव रहे, उसमें रोड एक्सीडेंट की काफी घटनाएं हुई थीं। रोड रेस, मारपीट की घटनाएं भी हुईं। ऐसे में इस बार पुलिस सड़कों पर तो रहेगी ही, आयोजन स्थलों पर भी पुलिस मौजूद रहेगी। लिस्टेट गुंडे – बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल में भेजा जाएगा। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रहेंगी। एक्सट्रा ब्रेथ एनालाइजर भी मंगवाए हैं। स्टोपर्स भी जगह-जगह लगाए जाएंगे।

नाबालिग पकड़ाया, तो माता-पिता के लाइसेंस होंगे निरस्त एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अगर कोई नाबालिग ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ाता है, तो उसके माता-पिता (जिसके नाम गाड़ी होगी) के लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img