Wednesday, September 2, 2026
23.1 C
Bhopal

शातिर चोर गिरफ्तार: दो जगह चोरी को दिया था अंजाम

विदिशा | सिविल लाइंस पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के ऊपर 6 हजार रुपए का इनाम घोषित था। चोर ने पिछले तीन महीने में दो घरों से लाखों की चोरी की थी। दरअसल 12 अक्टूबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवराज सिंह के घर से 30 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थी। वहीं, दूसरा मामला 26 नंवबर का है।

अहमदपुर रोड पर बने एक वेयरहाउस में चोरी हो गई थी। चोर वेयरहाउस में रखे गेहूं की बोरी चोरी कर कर ले गए थे। फरियादी बसंत जैन ने सिविल लाइंस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी की इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने जगह-जगह चोरों की तलाश की। कही कुछ सुराग नहीं मिलने पर एसपी ने चोर के ऊपर 6 हजार का इनाम रख दिया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर चोर विशाल मीणा बंटी नगर के पास में घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके विशाल को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img