Wednesday, October 21, 2026
24.8 C
Bhopal

ट्रेन नजदीक आते ही ट्रैक पर लेटा बुजुर्ग

विदिशा | शनिवार शाम 60 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों के मुताबिक घटना से पहले बुजुर्ग काफी देर तक पटरी किनारे बैठा रहा। इसके बाद जैसे ही ट्रेन आई तो बुजुर्ग आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेट गया। ट्रैक पर बुजुर्ग को लेटा हुआ देखकर ट्रेन चालक ने काफी दूर पहले से ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।

हालांकि चालक की इस कोशिश के बावजूद ट्रैक पर लेटा बुजुर्ग कुछ हद तक ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर सहित हाथ व पैर में चोटें आई हैं। इस घटना की सूचना पर रामद्वारा निवासी आदर्श तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ के एक जवान के साथ मिलकर बुजुर्ग को ट्रेन के इंजन से निकाला। आदर्श ने बताया कि वे अपनी कार से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने बुजुर्ग की हालत गंभीर देखकर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वे घायल बुजुर्ग को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसे भर्ती किया गया है।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img