Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

यात्री बस ने 8वीं की छात्रा को कुचला, मौत

न्यू जेल रोड स्थित सागर गैरे के सामने यात्री से भरी बस ने 15 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा को चपेट में ले लिया। बस उज्जैन जा रही री थी। हादसे में छात्रा बस के अगले टायर के नीचे दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के समय छात्रा का छोटा भाई भी स्कूटी पर सवार था। भाई को मामूली चोट आई हैं। वहीं आरोपी चालक घटना के बाद स्वयं थाने पहुंच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा रविवार रात करीब 8.30 बजे का है।

मुस्कान खान पुत्री नजीर खान (15) निवासी एहसान नगर करोंद प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता नजीर ने बताया कि बेटी रविवार रात को चाउमिन खाने के लिए मेन रोड की तरफ गई थी। उसके साथ छोटा भाई अयान था। चाउमिन खाकर लौटते समय सागर गैरे के सामने से यू टर्न लेकर घर के लिए जा रही थी। जेल रोड होते हुए करोंद तरफ से एयरपोर्ट रोड जा रही थी।

तभी बस ने बेटी के मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। बेटी बस के अगले पहिये के नीचे आ गई। इससे वह सड़क पर ही बेसुध हो गई। तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपनी कार से बेटी को अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच परिचित से हमे हादसे की सूचना मिली। हम भी पीछे से अस्पताल पहुंचे, पीपुल्स अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाई को बेहद साधारण चोट आई

नजीर ने बताया कि बेटे अयान को मामूली चोट आई हैं। टक्कर लगते ही वह मोपेड से उछलकर दूर जा गिरा। इससे उसे मामूली चोट आई। जबकि बेटी पर बस का अगला पहिया चढ़ गया, उसकी छाती पहिये के नीचे फंस गई थी। इस कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के समय बस तेज रफ्तार में थी। जिससे ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद उसने बस को मौके पर ही छोड़ दिया और स्वयं थाने चला गया था।

ड्राइवरी करते हैं पिता

नजीर मूल रूप से सिलवानी के रहने वाले हैं, बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए करीब दस साल पहले भोपाल आए। यहां एक ट्रांसपोर्ट का ट्रक चलाते हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। देर रात तक मुस्कान की मां को बेटी की मौत की सूचना नहीं दी गई थी।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img