Friday, May 8, 2026
39.1 C
Bhopal

डॉक्टर को मरीज-शासन को देने होंगे साढ़े 8 लाख

बालाघाट जिला उपभोक्ता आयोग ने सोमवार को डॉ. विकास बिसेन को 8 लाख 61 हजार की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने का आदेश दिया है। मरीज के ट्रीटमेंट में लापरवाही बरतने पर डॉ. पर ये कार्रवाई की गई है।

ये है पूरा मामला

मामला नैतरा पंचायत के निवासी अमित रनगिरे का है, जो 3 अप्रैल 2021 को कूल्हे में दर्द और सूजन की शिकायत लेकर डॉ. बिसेन के पास पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें अवास्कुलर नेक्रोसिस का निदान कर अपने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चार महीने तक इलाज किया। इस दौरान उन्होंने मरीज के आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपए की राशि प्राप्त की।

जब मरीज की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वह नागपुर के मेडिक्योर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गए। वहां अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. रोमिल रॉठी ने पहले की गई सर्जरी को दोबारा खोलकर हिप रिप्लेसमेंट किया, जिस पर मरीज को 1.60 लाख रुपए खर्च करने पड़े।

आयोग के अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय और सदस्य डॉ. महेश कुमार चांडक और हर्षा बिजेवार की बेंच ने डॉ. बिसेन को आयुष्मान योजना के 5 लाख रुपए वापस करने, शासन को लापरवाही के लिए 1 लाख रुपए का भुगतान करने, मरीज के इलाज खर्च 1.60 लाख रुपए, मानसिक क्षति के 1 लाख रुपए और वाद व्यय के 1 हजार रुपए चुकाने का आदेश दिया है।

Hot this week

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

भोपाल: एसी कोच में चढ़ने पर टीटीई ने बुजुर्ग महिला को जड़ा घूंसा, दांत टूटा

​भोपाल | रेलवे में मानवता को शर्मसार करने वाला...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

Topics

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img