Tuesday, June 23, 2026
27.7 C
Bhopal

गाड़ी टकराई तो युवती को पीटा, VIDEO वायरल

इंदौर के विजयनगर में दो युवकों ने एक युवती को पीट दिया। वहां से जा रहे लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना दिया। राहगिरों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। विवाद का वीडियो शुक्रवार को जमकर वायरल हो रहा है।

घटना मेघदूत गार्डन के नजदीक की है। यहां से गुजरत रही युवती की एक्टिवा को दो युवकों ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान एक युवक ने युवती को पीट दिया। इस बीच वहां से गुजर रहे लोग भी इकट्‌ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

विजयनगर पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती स्कीम नंबर 78 में रहती है। युवती की शिकायत पर जांच शुरू की है। पुलिस ने इस मामले में मिलिंद, निवासी मेघदूत नगर, और उसके साथी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना गुरुवार शाम की है, पर इसका वीडियो शुक्रवार से वायरल हो रहा है।

युवती ने बताया कि वह अरविंदो अस्पताल से अपने घर लौट रही थी। जब वह एचडीएफसी बैंक के पास पहुंची, तो उसकी एक्टिवा एक मोपेड से टकरा गई। इस पर मोपेड सवार युवक ने गाड़ी को नुकसान पहुंचने की बात कही। तभी एक अन्य युवक वहां आया और अपशब्द कहने लगा। इसके बाद उन्होंने युवती का कॉलर पकड़कर धक्का दिया और एक ने उसके मुंह पर लात मार दी।

इस घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा और वीडियो भी बनाया। गुस्साई भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया एक युवक मिलिंद मेघदूत नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img