Tuesday, May 5, 2026
30.1 C
Bhopal

मैरिज गार्डन के सामने से दुल्हन का अपहरण

भोपाल में दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण हो गया। दूल्हे ने बताया कि कार सवार तीन युवक आए और उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। घटना बुधवार देर शाम टीटी नगर इलाके की है।

लड़की की शादी मंगलवार को गंजबासौदा में हुई थी। बुधवार को भोपाल में रिसेप्शन होना था। इसी के लिए दुल्हन पार्लर से मेकअप कराकर लौट रही थी, वह कार से उतरी ही थी कि अज्ञात युवक उसे उठाकर ले गए।

दूल्हे ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि दुल्हन की तलाश में एक टीम गंजबासौदा भेजी गई है। जबकि दूसरी टीम सागर की तरफ रवाना की गई है।

दुल्हन और उसके पिता का फोन बंद पुलिस के मुताबिक दुल्हन और उसके पिता का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। दुल्हन पक्ष का कोई भी सदस्य रिसेप्शन में भी नहीं आया। दुल्हन की लास्ट लोकेशन सागर में ट्रेस की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को राउंडअप कर लिया लाएगा।

पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय युवक आशीष रजक बदहवास हालत में बुधवार रात को थाने आया। उसने बताया कि मंगलवार को उसका विवाह हुआ। लड़की गंजबासौदा की रहने वाली थी, वहीं से विदाई कराकर भोपाल लाए थे।

धक्का दिया और सामने ही पत्नी को ले भागे आशीष ने बताया कि पार्लर पर तैयार कराने के बाद पत्नी को कार से रिसेप्शन के लिए मैरिज हॉल तक लेकर आया था। मैरिज हॉल के बाहर कार रुकते ही पत्नी कार से उतरी। उसके साथ मेरी बहन थी। तभी पीछे से एक कार तेजी से आई। उसमें से उतरे युवक ने बहन को धक्का दिया और पत्नी को कार में खींचकर भाग निकले।

विदाई से पहले कार के टायर पंक्चर किए

दूल्हे के परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात गंजबासौदा में शादी हुई। फेरों के बाद विदाई हुई, तब देखा कि दूल्हे की कार के चारों टायर किसी ने पंक्चर कर दिए थे।

ऐसे में दुल्हन को बस से भोपाल लेकर आए थे। दूल्हे ने बताया- शादी से पहले पत्नी किसी लड़के के संपर्क में रह चुकी है। पत्नी ने यह बात स्वयं उसे बताई थी।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img