Friday, May 15, 2026
34.1 C
Bhopal

12वीं की छात्रा से बंधक बनाकर रेप

ग्वालियर में एक 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ उसके ममेरे भाई के दोस्त ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी से छात्रा की मुलाकात ममेरे भाई की शादी में दो साल पहले हुई थी। इस दौरान उनके बीच दोस्ती हो गई। आरोपी ने छात्रा को उसके साथ बनाए रील, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा को मिलने के लिए झांसी बुलाया।

यहां पांच दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह छात्रा आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। छात्रा ने मामले की सूचना ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नाबालिग 12वीं की स्टूडेंट है। उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले वह अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने ग्वालियर आई थी। यहां पर मामा के बेटे का दोस्त विशाल पुत्र कैलाश खटीक निवासी कैलिया जालौन यूपी आया था।

यहां पर उनकी दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। कभी-कभी वह उससे मिलने आता था और कभी-कभी वह वह मामा के घर जाती तो उनकी मुलाकात होती थी और वह साथ में फोटो खिचवाते थे और रील बनाते थे। करीब एक साल पहले उनका विवाद हो गया था और छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी।

ब्लैकमेल कर मिलने बुलाया, पांच दिन बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

दस दिन पहले आरोपी विशाल का छात्रा के मोबाइल पर कॉल आया था। उसने उसे मिलने के लिए कहा, जिस पर छात्रा ने इनकार कर दिया। हालांकि, जब छात्रा ने इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आई तो वह उसके साथ बनाई रील, वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम कर देगा।

धमकी के कारण वह घबरा गई, जिस पर छात्रा ट्रेन से झांसी पहुंची तो विशाल उसे एक मकान में ले गया और पांच दिन बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया। किसी तरह वह वहां से भाग कर आई और थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश जारी

इस मामले में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। हमारी टीम दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img