Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

मोइन-मोना की तलाश में टीकमगढ़ में दबिश:फर्जी कॉल सेंटर मामले में एसआईटी ने की कार्रवाई

भोपाल में साइबर ठगी का कॉल सेंटर संचालकों को बचाने के एवज में रिश्वत देने लेने वाले एएसआई पवन रघुवंशी, एएसआई मनोज सिंह और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह अब भी फरार हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी तीनों की तलाश कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी अफजल खान के साले मोइन खान और अंशुल जैन उर्फ मोना पार्षद की तलाश में एसआईटी की टीम टीकमगढ़ में उनकी तलाश कर रही है।

आरोपियों के सहयोगियों और परिचितों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शनिवार को मोइन के साले अरमान और अन्य करीबी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

ट्रैप कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज

इधर, एएसआई को रिश्वत लेते ट्रैप करने वाले पुलिस जवानों के बयान एसआईटी ने शनिवार को दर्ज किए। ऐशबाग में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के तीन आरोपियों के बचाने एएसआई पवन रघुवंशी 4.94 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। आरोपी मोइन खान, उसकी पत्नी जायदा और भाई को बचाने के लिए 25 लाख रुपए की डील हुई थी।

पार्षद आया था रकम देने

डील की रकम लेकर टीकमगढ़ से आया पार्षद अंशुल जैन सहित सभी आरोपी फरार हैं। एसआईटी प्रमुख एसीपी निहित उपाध्याय ने बताया- आरोपियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) आ गई है। टीम ने इसे खंगालना शुरू कर दिया है। कॉल सेंटर के आरोपी और फरार पुलिस कर्मियों के बीच हुई बातचीत की कडिय़ां जोड़ी जा रही हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img