Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

जहरीला पदार्थ खाकर एमवाय पहुंची युवती:बोली-प्रेमी ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंंध

इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक युवती जहर खाकर पहुंच गई। होश आने के बाद पुलिस ने उसके बयान लिए। बताया कि वह डेढ़ साल से एक लड़के को पसंद करती है। लड़के ने उसके साथ सबंध बनाए। यह बात परिवार को पता चली तो शादी की बात की। अब वह शादी से मुकर गया। इस बात से परेशान होकर मैंने सुसाइड का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद आरोपी पर एफआईआर की है। मामला मंगलवार का है।

चंदन नगर पुलिस ने 18 साल की एक युवती की शिकायत पर अयान मोबिन नाम के युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है।युवती का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। यहां मंगलवार को डॉक्टरों ने युवती के जहर खाकर आने की जानकारी दी। इसके बाद देर शाम पुलिस वहां युवती की स्थिति सामान्य होने पर बयान के लिए पहुंची।

युवती ने बताया कि वह दो सालों से अयान को जानती है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वह शादी करने की बात भी करता था इसलिए उस पर भराेसा किया। 31 मार्च के दिन अयान ने उसे मिलने घर पर बुलाया। इस दौरान उसने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।

इसके बाद घर पहुंची तो परिवार के लोगों को पता चला कि वह अयान से मिलने गई थी। पूछताछ करने पर दोनों के बीच सबंध को लेकर भी जानकारी लगी। इसके बाद मेरे परिवार के लोग अयान के पास पहुंचे। उससे शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। इस बात से वह काफी दुखी हुई।

इसी के चलते उसने जहर खा लिया। जिसमें उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद अयान पर रेप के मामले में केस दर्ज किया गया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img