Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

महिला अफसर के लिए एक लाख रिश्वत लेते पकड़ाया असिस्टेंट

राजगढ़ में लोकायुक्त ने मत्स्य महासंघ की जिलाधिकारी के असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह रकम कथित तौर पर जिलाधिकारी सुरेखा सराफ के लिए ली जा रही थी। सूचना मिलते ही अफसर ऑफिस और घर से फरार हो गईं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद है।

मामला रविवार का है। लोकायुक्त ने जिलाधिकारी सुरेखा और उनके अस्थायी कर्मचारी मुबारिक गौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और लोकायुक्त की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

हर महीने तीन लाख रुपए देने का था दबाव

लोकायुक्त निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि सुरेखा सराफ के आउटसोर्स कर्मचारी मुबारिक गौरी को जीरापुर के छापीहेड़ा नाके पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। फरियादी अनवर कादरी ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि मत्स्य महासंघ की जिलाधिकारी उन पर हर महीने तीन लाख रुपए देने का दबाव बना रही थी, ताकि उनका मछली पालन का काम बिना रुकावट जारी रह सके।

7 साल के लिए मिला था मछली पालन का ठेका लोकायुक्त निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि इंदौर निवासी और वार्ड 58 के पार्षद अनवर कादरी ने अपने दो साझेदारों के साथ कुंडालिया डैम में सात साल के लिए मछली पालन का ठेका लिया है। नवंबर 2024 से काम शुरू हुआ, लेकिन सुरेखा सराफ ने काम में लगातार बाधा डालनी शुरू कर दी। पहले तीन लाख रुपए प्रति माह की मांग की गई, फिर एक लाख रुपए माह पर बात तय हुई, लेकिन बीते चार महीने की कुल चार लाख की राशि मांगी जा रही थी।

महिला अफसर की गिरफ्तारी में जुटी टीमें

लोकायुक्त ने सुरेखा सराफ और मुबारिक गौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीम अब इस मामले की तह तक जाने के लिए और सबूत जुटा रही है। साथ ही सुरेखा सराफ की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Hot this week

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img