Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में बीकॉम की स्टूडेंट से रेप

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय एक छात्रा ने पुराने परिचित पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और धमकी देने के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार, आरोपी दिनेश पुत्र मदनलाल गारी, निवासी नंदबाग, से पीड़िता की जान-पहचान वर्ष 2018 में हुई थी। दोनों एक ही क्षेत्र में रहते थे और कोचिंग आते-जाते बातचीत शुरू हुई थी। पहली बार 18 नवंबर 2018 को आरोपी युवती को घुमाने के बहाने सुपर कॉरिडोर स्थित एक होटल ले गया, जहां शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध चलता रहा। छात्रा का आरोप है कि जब भी उसने शादी की बात की, आरोपी टालता रहा और कहता रहा कि परिवार अभी तैयार नहीं है, जल्द ही मना लूंगा। इस दौरान वह युवती को शहर के कई होटलों में ले गया।

22 मार्च 2025 को आरोपी ने उसे द किंग पैलेस होटल बुलाया, जहां शादी की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। छात्रा के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फिर बातचीत बंद कर दी।

छात्रा ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद बाणगंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img