Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

बैरसिया में एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत

बैरसिया में एचपी पेट्रोलपंप के सामने मंगलवार की रात को बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। हादसे में दो भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हुए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। इलाज के दौरान एक युवक की रविवार की सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक रघुवीर सिंह (36) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी अरवलिया मिस्त्री था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को अरवलिया से बैरसिया जाने के लिए निकले थे। बैरसिया से करीब एक किलो मीटर पहले एचपी पेट्रोलपंप के पास अचानक सामने एक एक्टिवा सवार युवक आ गया।

उसे बचाने के प्रयास में बाइक चला रहे रघुवीर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रघुवीर के पिता ज्ञान सिंह और भाई तुलसी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को इलाके लिए पहले बैरसिया फिर हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रघुवीर की रविवार की सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img