Friday, June 26, 2026
27.9 C
Bhopal

महिलाओं ने लूटी शराब, नकदी लेकर भागी

रायसेन में शराब दुकान में लूट हो गई। कुछ लोगों ने सेल्समैन से मारपीट की। इसके बाद महिलाएं दुकान में घुसी और शराब की बोतल लूटकर भाग गईं। जब ठेकेदार शिकायत करने पहुंचा को महिलाएं भी शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर थाने आ गईं।

मामला जिले के खेड़ा जमुनिया गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे का है। इसका वीडियो रविवार सामने आया है। गांव में शादी में शामिल होने आए कुछ युवक शराब दुकान पहुंचे और कर्मचारी से उधार शराब मांगने लगे। इसी बात को लेकर युवकों का सेल्समैन लक्ष्मीनारायण राय और कर्मचारी छोटू से विवाद हो गया।

युवकों ने दोनों को दुकान से बाहर खींचा और पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने फोन कर कुछ महिलाओं को भी वहां पर बुला लिया। महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर शराब की बोतलें लूट ली। पूरी घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने में की शिकायत शराब ठेकेदार धीरेंद्र राजपूत के अनुसार महिलाएं करीब एक लाख रुपए का माल और नकद राशि उठाकर ले गई हैं। दुकान मालिक ने थाने पहुंचकर महिलाओं की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं शराब दुकान हटाने के लिए पहुंच गईं। देवरी टीआई जयदीप सिंह भदौरिया ने बताया, ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img