Saturday, November 28, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर रेप, मारपीट:शादीशुदा महिला को भगा ले गया था

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 साल की शादीशुदा महिला से रेप और मारपीट का मामला सामने आया। आरोपी ऑटो ड्राइवर ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया। करीब डेढ़ माह तक साथ रखा फिर मारपीट और जातिसूचक शब्द कहे।

पीड़िता ने डेढ़ महीने बाद पति के घर आकर सारी घटना बताई। इसके बाद उसने सोहागपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।

थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया आरोपी राहुल पटेल ऑटो ड्राइवर है। पीड़िता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता कभी-कभी अपने बच्चों को डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाती थी तो आरोपी राहुल के ऑटो से क्लिनिक जाती थी। जिस कारण आरोपी और पीड़िता की जान पहचान थी।

आरोपी ने पीड़िता को अपने प्यार के झांसे में फंसाया और शादी करने का कहा। पीड़िता उसके झांसे में आईं। 28 मार्च को आरोपी राहुल पीड़िता को भगा ले गया। जहां पीड़िता के साथ जबरदस्ती गलत काम किया। बाद में वो शादी करने से मुकर गया। कुछ दिन पहले पीड़िता ने आरोपी ने मारपीट कर, जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।

थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया आरोपी राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की तलाश जारी है।

Hot this week

वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, 3 बच्चों समेत 6 घायल

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर...

पेशी पर आए बंदी ने कोर्ट के बंदीगृह में धारदार वस्तु से काटा हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती

विदिशा। जिला न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में शुक्रवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img