Monday, July 13, 2026
31.7 C
Bhopal

भोपाल में मैनेजर को कार से कुचलने की कोशिश

भोपाल में एक युवक को कार से कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल, एक अस्पताल के मैनेजर को एक सफेद एसयूवी कार चालक ने पहले टक्कर मारी, विरोध जताया तो दूसरी बार जान से मारने की कोशिश करते हुए कार से कुचलने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पीड़ित रत्नाकर को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दोनों पैर के पंजे फैक्चर हैं। पूरे शरीर में अंदरूनी चोट आई हैं।

मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के रोशनपुरा चौराहे की है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बंसल अस्पताल के मैनेजर रत्नाकर सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। ग्रीन सिग्नल पर जब वे रोशनपुरा से आगे बढ़े, तभी जहांगीराबाद की ओर से रॉन्ग साइड से आ रही सफेद एसयूवी ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी और पॉलिटेक्निक की तरफ भाग निकली।

रत्नाकर ने बाइक से उसका पीछा किया और कमला पार्क दरगाह के पास कार को रोक लिया। कार का नंबर MP04-ZT 9997 नोट कर उन्होंने ड्राइवर से बात करनी चाही, तो वह भड़क गया। उसने कहा, तू मेरे पीछे कैसे आया, अब सड़क पर गाड़ी चला कर दिखा।

फिर राजाभोज सेतु पर हमला धमकी के बाद ने मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद रत्नाकर आगे बढ़े, कार चालक ने जानबूझकर कार मोड़कर उन्हें कुचलने की कोशिश की। रत्नाकर बाइक समेत गिर गए। भाग्यवश, रत्नाकर ने समय रहते खुद को गाड़ी के नीचे आने से बचा लिया। जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन उनके दोनों पैर टूट गए और कई अंगों में चोट आई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद रत्नाकर ने बंसल अस्पताल में फोन कर खुद एम्बुलेंस मंगवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

भोपाल के बैरागढ़ में व्यापारी पर जानलेवा हमला: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर भागे बदमाश

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर एक...

Topics

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img