Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

मात्र 12 घंटे में डंपर चोरी का खुलासा – डंपर बरामद

पुलिस अधीक्षक भोपाल ग्रामीण श्री प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं शीघ्र अनावरण हेतु समस्त थानों को सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी ईटखेड़ी सुश्री मंजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना परवलिया सड़क पुलिस द्वारा चोरी गए डंपर एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

घटना का विवरण
दिनांक 20 मार्च 2025 फरियादी रघुवीर मीणा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 19 5 2025 को रात करीब 10:00 बजे मेरा ड्राइवर आकाश टाटा कंपनी का डंपर क्रमांक एमपी 04 yh3385 को मेरे घर ग्राम मुबारकपुर के पास खड़ा कर अपने घर चला गया था दिनांक 20 5 2025 को सुबह जब मैं घूमने के लिए उठा तो मैंने देखा कि मेरा डंपर पार्किंग में नहीं खड़ा है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/ 2025 धारा बीएस 303(2) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी रोहित नागर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सतत प्रयास, तकनीकी विश्लेषण एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर महज 12 घंटे के भीतर चोरी गए डंपर को राजस्थान के झालावाड़ जिले से बरामद कर लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने भोपाल से झालावाड़ तक के आठ टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज एवं हाईवे पर स्थित दुकानों के लगभग 100 कैमरे खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस टीम झालावाड़ जिले के झालरपाटन थाना अंतर्गत बागदादी होटल के पास पहुंची, जहां डंपर को पेड़ों के पीछे छुपा कर खड़ा किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए डंपर को लावारिस हालत में बरामद किया गया।

चोरी में संलिप्त आरोपी की पहचान की जा रही है तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को बधाई दी गई है। भोपाल ग्रामीण पुलिस आमजन की सुरक्षा, अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु सतत प्रतिबद्ध है।
सरहानीय कार्य
थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोहित कुमार नागर ,प्रधान आरक्षक गिरीश राठौर ,आरक्षक कन्हैया ,आरक्षक विकास मलिक ,आरक्षक अभिषेक तोमर ,आरक्षक विनेश आरक्षक सुशील वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img