Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर विदिशा संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा करने जा रहे हैं। 25 मई से शिवराज सिंह चौहान की यह पदयात्रा शुरू होगी।

रोज 25 किमी पैदल चलेंगे चौहान अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र में 25 मई से रोजाना 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान वे स्थानीय ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगे। शिवराज की यह यात्रा केन्द्र सरकार की योजनाओं से हितग्राहियों को जोड़ने के लिए की जाएगी।

1991 में की थी विदिशा लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा शिवराज सिंह चौहान ने 1991 में पूरे विदिशा लोकसभा क्षेत्र की पदयात्रा की थी। इस पदयात्रा के बाद उनको क्षेत्र के लोग पांव-पांव वाले भैया के नाम से पुकारने लगे थे। अब करीब 25 साल बाद वे फिर से पदयात्रा निकालने जा रहे हैं।

हर सप्ताह दो-तीन दिन करेंगे पदयात्रा आमतौर पर शिवराज सिंह चौहान शनिवार और रविवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आते हैं। वे कार से दौरे करते हैं लेकिन, अब वे पदयात्रा करते हुए अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जाएंगे। यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक पहल है। इस दौरान शिवराज सिंह गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

विदिशा के बाद देश के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी करेंगे पदयात्रा

यह पदयात्रा लगातार चलेगी और शुरुआत में विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में यात्रा निकलेगी। इसके बाद देश के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी शिवराज सिंह पदयात्रा निकालेंगे। यात्रा के दौरान गांवों में विभिन्न वर्गों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी देंगे, लाभ सुनिश्चित कराएंगे, उनकी समस्याओं का निराकरण के निर्देश देंगे।

लाभार्थियों से फीडबैक भी लेंगे पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे, लाभार्थियों से संवाद करेंगे और योजनाओं के प्रभाव का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से वे ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, रोजगार सृजन तथा सामाजिक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारेंगे।

केंद्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं, ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी।

लाभार्थियों से करेंगे प्रत्यक्ष संवाद शिवराज सिंह चौहान लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसमें स्थानीय भागीदारी भी रहेगी। साथ ही, कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह,किसान संगठन, महिला मंडल आदि को भी यात्रा में शामिल कर सबकी सहभागिता की जाएगी और योजनाओं के प्रभाव को व्यापक बनाया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img