Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

कुख्यात बदमाश रईस उर्फ गोलू गिरफ्तार

भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने 6 महीने से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश रईस उर्फ गोलू अंसारी को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रईस उर्फ गोलू इस्लामी गेट ग्राउंड के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डीपी सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस्लामी गेट ग्राउंड के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तलवार बरामद हुई।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पहले से था फरार बरामद तलवार आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के अंतर्गत आने के कारण आरोपी के विरुद्ध थाना टीला जमालपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से पहले से ही धारा 327, 324, 34 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी है। वह लगभग 6 माह से फरार चल रहा था।

रईस उर्फ गोलू अंसारी के खिलाफ अब तक कुल 32 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट व एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर प्रकरण शामिल हैं। आरोपी टीला जमालपुरा, मंगलवारा, गौतम नगर व छोला मंदिर थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. सिंह, उपनिरीक्षक बी.पी. विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक मेघ खत्री, प्रधान आरक्षक नरेश एवं आरक्षक अनिकेत की प्रमुख भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img